महाकुंभ वायरल गर्ल के गाने का फर्स्ट लुक हुआ रीलीज, मोनालिसा की अदाएं देख फैंस हुए क्रेजी

Monalisa First Song: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को कौन नहीं जानता हैं। अपनी बड़ी-बड़ी सुंदर आंखों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा अब हीरोइन बनने जा रही हैं। यहां तक की मोनालिसा ने अपने पहले गाने की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जिसके बाद उनके पहले गाने का फर्स्ट लुक अब पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
मोनालिसा की एक्टिंग की दुनिया में एंट्री
दरअसल, हाल ही में सामने आया कि मोनालिसा सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। जिसके बाद इसी एल्बम से उनका फर्स्ट लुक अब सामने आया है। उत्कर्ष और मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम गाने के फर्स्ट लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों शूटिंग करते हुए दिख रहें हैं। पिक्चर्स में दोनों ने व्हाइट आउटफिट पहन रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया कि, "हमारे साथ बने रहें! हमारे अपकमिंग ट्रैक का पहला लुक बस आने ही वाला है।”
व्हाइट सूट में देख मोनालिसा के दिवाने हुए फैंस
मोनालिसा इन फ़ोटोज़ में व्हाइट कलर का सूट पहने हुए दिख रही हैं। सुंदर नशीली आंखे ,खुले स्ट्रेट बाल, माथे पर बिंदी और कानों में बड़े झुमके पहने हुए मोनालिसा एकदम हुस्न परी लग रही हैं। फैंस भी उनका ये लुक देख मोनालिसा की खूबसूरती के दीवाने बन चुके हैं। साथ ही कमेंट में उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग होने वाला है।
मोनालिसा और उत्कर्ष ने मांगा फैंस का प्यार और सपोर्ट
अपने म्यूजिक वीडियो की जानकारी बताते हुए मोनालिसा और उत्कर्ष ने शेयर किया था कि, ‘नमस्कार दोस्तों हम एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं। आप हमें ढेर सारा प्यार दीजिए। उत्कर्ष सिंह ने कहा, मैं चाहता हूं आप इसे ढेर सारा प्यार दें। ये मोनालिसा की पहली म्यूजिक वीडियो है और हम इसका बहुत जल्द शूट करने वाले हैं।अपडेट्स् के लिए बने रहिए...थैंक्यू.”
Leave a comment