John Abraham ने खरीदा शानदार बांग्ला, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

John Abraham ने खरीदा शानदार बांग्ला, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

John Abraham New Bungalow: बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो जॉन अब्राहम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जॉन ने पर्दे पर कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिक किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। जॉन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में अब जॉन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉन ने मुंबई में नया बंगला खरीदा है। इस बात के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं। आइए जानते हैं उनके नए आलीशान बंगले की कीमत और अन्य डिटेल्स।

बंगले की कीमत है इतने करोड़!

जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में लिंकिंग रोड पर अपना नया घर खरीदा है। जॉन के इस बंगले का नाम निर्मल भवन है, जो करीब 7,722 वर्ग फुट में फैला है, जिसके करीब 5,416 वर्ग फुट परिसर में निर्माण कार्य किया गया है। इस बंगले की कीमत 70.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बंगले का ये सौदा 27 दिसंबर 2023 को हुआ था और करीब 4.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई गई है। एक्टर का ये बंगला समुद्र किनारे है, जिसका नजारा बेहद खूबसूरत है। जॉन का यह नया बंगला खार के पॉश लिंकिंग रोड पर है।

प्रीति जिंटा ने भी पाली हिल में खरीदा एक फ्लैट

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी पाली हिल इलाके में 17.01 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा था। इसके अलावा कई लोगों ने पिछले साल यानी 2023 में फ्लैट और बंगले खरीदे हैं। अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में कई बंगले हैं। हाल ही में उन्होंने अपना वेटिंग बंगला बेटी श्वेता बच्चन नंदा को गिफ्ट किया है। ये खबर काफी चर्चा में रही थी।

Leave a comment