
Indias Got Latent Controversy: कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर हुए विवाद के बाद से माहौल बिगड़ गया है। दरअसल, शो में रणवीर इलाहाबादिया ने परिवार और माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं थी। जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। मुंबई पुलिस शुक्रवार को रणवीर के घर पहुंची, लेकिन फ्लैट बंद मिला। उनका फोन भी बंद है। उनके अलावा पुलिस समय रैना को भी ढूंढ रही हैं। लेकिन वो इंडिया से बाहर है। पुलिस ने उन्हें पेशी के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है।
रणवीर के घर ताला लटका
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार और माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया बुरी तरह फंस चुके है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि रणवीर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका फोन बंद हैं। वहीं, उनके घर में ताला लटका हुआ है। उनके वकील से भी बात नहीं हो पाई।
रणवीर के अलावा कॉमेडियन समय रैना भी मुसीबत में फंसे हुए हैं। जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें 10 मार्च तक पेश होने का समय दिया है। गौरतलब है कि समय रैना इस समय अमेरिका में हैं। उन्हें पूछताछ के लिए पहले 17-18 फरवरी का टाइम दिया गया था।
अब तक 8 लोगों के बयान दर्ज
इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर का नाम सामिल हैं। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने कम से कम 50 लोगों को तलब किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में जज के तौर पर शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी की वजह से माहौल गरमा गया। जिसके बाद इस संबंध में रणवीर के साथ समय रैना के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
Leave a comment