विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' पर विवाद, मराठा संगठन ने 'संभाजी' के डांस पर जताई आपत्ति

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' पर विवाद, मराठा संगठन ने 'संभाजी' के डांस पर जताई आपत्ति

Chhaava Controversy: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म ‘छावा’ को लेकर खुब चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 14 फरवरी को सिनेमा हॉल पर रिलीज होने वाली है। लेकिन मराठा योद्धा-राजा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा का विरोध होना शुरू हो गया है। राज्यसभा सांसद संभाजी राजे छत्रपति ने शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सीन्स पर अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ को रिलीज से पहले इतिहासकारों को दिखानी चाहिए। जिससे सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

कौन है फिल्म पर आपत्ति जताने वाले संभाजी राजे?

राज्यसभा सांसद संभाजी राजे और छत्रपति शिवाजी महाराज के पोते उन्होंने फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के फिल्म में फिल्माए गए डांस को लेकर भी आपत्ति जताई थी। फिल्म विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज और रश्मिका ने महारानी येसुबाई की भूमिका निभाई है। संभाजी राजे हमेशा ही अपने ऐतिहासिक अधिकारों को लेकर चर्चा में रहे हैं। राजनीति के अलावा वह सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर भी अपने विचार रखते रहे हैं।

फिल्म ‘छावा’ को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जाए

सांसद संभाजी का कहना है कि यह सराहनीय है कि फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और वीरतापूर्ण शासनकाल पर प्रकाश डालती है। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और उनकी टीम ने मुझे फिल्म का ट्रेलर दिखाया है। उन्होंने कहा कि वह रिलीज से पहले पूरी फिल्म देख चुके हैं। इस महत्वपूर्ण कहानी को फिल्म के जरिए दुनिया भर के दर्शकों के सामने प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

क्यों हो रहा फिल्म ‘छावा’ पर विवाद?

आगे उनका कहना है कि फिल्म ‘छावा’ में एक डांस के जरिए संभाजी महाराज का अपमान किया जा रहा है। वह मांग करते हैं कि इस डांस सीक्वेंस को फिल्म से हटाया जाए। फिल्म में दर्शाए गए डांस को राज्याभिषेक के बाद संभाजी महाराज और रानी येसुबाई को डांस करते हुए दिखाया गया है। फिल्म निर्माताओं को इतिहासकारों को फिल्म को दिखाना चाहिए। उसके बाद हरी झंडी मिलने पर ही इसे रिलीज किया जाए।

 

Leave a comment