
Entertainment: वरुण धवन और अर्जुन कपूर खास दोस्त हैं। इनकी बॉन्डिंग अक्सर ही देखने को मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों कलाकारों ने एक ही एक्टिंग स्कूल से अभिनय सीखा है। शायद यह एक वजह हो सकती है कि वह बेहद अच्छे दोस्त है। लेकिन आज हम आपको दोनों की एक पर्सनल किस्सा बताएंगे। जिसके बारे में एक्टर ने खुद खुलासा किया था।
एक ही लकड़ी को डेट कर रहे थे दोनों दोस्त
दरअसल वरुण धवन ने क इंटरव्यू में बताया कि जब वह और अर्जुन एक्टिंग सीखा करते थे, वहां पर एक लड़की थी। उन्होंने बताया कि दोनों में से किसी को भी अस लड़की से प्यार नहीं था, लेकिन फिर भी उसने दोनों को घुमाया था। उन्हें इस बात के बारे में जरा भी अंदाजा नहीं था कि उस लड़की की दोस्ती अर्जुन के साथ भी है, क्योंकि वह क्लास में हमेशा ही चुप बैठती थी और सिर्फ वरुण के साथ बात किया करती थी।
एक्टर ने आगे बताया कि एक पार्टी के दौरान उन्होंने उस लड़की से मजाक में पूछा कि क्या तुम्हारा और अर्जुन का कुछ चक्कर चल रहा है। वरुण ने कहा कि मुझे लगा कि इतने अच्छे दोस्त होने के बाद अर्जुन ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। इस दौरान अर्जुन ने कहा कि एक्टिंग स्कूल में वरुण कुछ ऐसे थे कि इन्हें जो लड़की मिलती थी ये उनके साथ फ्लर्ट करते थे। वहीं, शो के दौरान फ्लर्ट को लेकर सवाल किया गया तो वरुण ने बताया कि अर्जुन ज्यादा फ्लर्ट करते हैं और अर्जुन ने भी इस पर हामी भरी थी।
बता दें कि वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, बीते दिनों अर्जुन कपूर की रिलीज हुई फिल्म कुट्टे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म को लेकर लोगों का कुछ खास रिस्पांस नहीं था।
Leave a comment