Rip Brij Mohan Sharma: बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर मातम छा गया है। मोहन सिस्टर्स के नाम से जानने वाली नीति मोहन, शक्ति मोहन, कृति मोहन और मुक्ति मोहन के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। सिंगर नीति मोहन ने 18 अक्टूबर 2026 रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। नीति और उनके परिवार ने यह खबर साझा करते हुए कहा 'गहरे दुख और भारी मन से हम अपने प्रिय पिता श्री बृज मोहन शर्मा के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं, जो 15.10.2026 को स्वर्ग सिधार गए।'
https://www.instagram.com/neetimohan18/p/Den4cnNiCJl/?img_index=1
उन्हें एक स्नेही पिता और पति के रूप में याद करते हुए, परिवार ने उनके द्वारा दिए गए मूल्यों और प्रेम के बारे में बताया। उन्होंने कहा 'एक स्नेही पति और पिता, एक मार्गदर्शक और हमारे परिवार का स्तंभ। उनका ज्ञान, दयालुता, मूल्य और निःस्वार्थ प्रेम हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। हालांकि वे अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, शिक्षाएं और सुंदर यादें जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।' उन्होंने आगे कहा 'उनकी अनुपस्थिति ने एक ऐसा खालीपन छोड़ दिया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता, लेकिन उनका प्यार हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेगा। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। हम आपको बहुत याद करेंगे पापा।'
श्रेया घोषाल समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
खबर साझा होने के तुरंत बाद, फिल्म और संगीत जगत के कई सदस्यों ने नीति और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सिंगर श्रेया घोषाल ने बृज मोहन शर्मा को एक मिलनसार व्यक्ति और एक प्यार करने वाले पिता के रूप में याद किया। परिवार को अपना समर्थन देते हुए उन्होंने लिखा 'मेरी गहरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। वे एक बहुत ही स्नेही पिता और एक सरल, मिलनसार इंसान थे। माता-पिता को खोने के दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ईश्वर आपको और आपके परिवार को इस दर्द से उबरने की शक्ति दे। ओम शांति।' इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी सिंगर नीति मोहन को अपना प्यार और समर्थन भेजते हुए लिखा 'नीति, मेरा प्यार और हिम्मत आपके और पूरे परिवार के साथ है।' अभिनेता और टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा 'ओम शांति।'
चारों बेटियों के जीवन में निभाई अहम भूमिका
बता दें, बृज मोहन शर्मा ने अपनी चार बेटियों, नीति, शक्ति, मुक्ति और कृति मोहन के जीवन और करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उनकी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया और उन्हें मनोरंजन उद्योग में अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। वे अपनी बेटियों के संगीत, नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने में उनका साथ देने और सामाजिक अपेक्षाओं और चुनौतियों का सामना करने में उनकी मदद करने के लिए जाने जाते थे।
Also read: भाई जैसे अंदाज में दिखा ‘छोटा सिद्धू', गन जेस्चर विवाद में घिरे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता; दर्ज हुई शिकायत