Welcome To The Jungle Teaser: आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका 'बॉलीवुड के खिलाड़ी' के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफिशियल टीजर आज 15 मई को रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर कॉमेडी, नॉस्टैल्जिया और नॉन-स्टॉप पागलपन से भरा हुआ है। बता दें, यह फिल्म 'वेल्कम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें 30 से ज्यादा सितारों को कास्ट किया गया है। वहीं, फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Also read: फिल्म प्रमोशन के दौरान गाना गाकर ट्रोल हुईं सारा अली खान, कोस्टार ने चुपया अपना मुंह
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर
अक्षय कुमार के फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर के पहले ही सीन में इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर दिखाया जाता है, जहां से कुछ लोग इंडिया की तरफ आते दिखे। इस बीच 'वेल्कम' फिल्म का आइकॉनिक थीम सॉन्ग बजता है। इसके बाद सभी स्टारकास्ट को एक-एक करके दिखाया गया है। टीजर में इसमें खूब सारा कंफ्यूजन और कॉमेडी के साथ थोड़ा एक्शन भी दिखया जाता है। बता दें, फिल्म में एक 'फेक फिल्म' वाली मस्ती भी देखने को मिलेगी, जहां कैरेक्टर्स जंगल में शूटिंग के नाम पर तरह-तरह के फर्जीवाड़े और भ्रम फैलाते नजर आएंगे।
टीजर में अक्षय कुमार अपनी पुरानी ‘वेलकम’ वाली स्वैग और एनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ सूनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, किकू शारदा, क्रुश्णा अभिषेक समेत 30 से ज्यादा स्टार्स नजर आने वाले हैं।
26 जून को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 26 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और राइटर फरहाद समजी है औऱ प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला है। अक्षय कुमार ने खुद टीजर शेयर करते हुए लिखा 'पागलपन का स्वागत है, हंसी-मजाक का स्वागत है, इस अतरंगी उथल-पुथल का स्वागत है, 'वेलकम' यूनिवर्स के सबसे बेकाबू अध्याय का स्वागत है… #WelcomeToTheJungle.' तो वहीं, फैंस का रिएक्शन भी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर #WelcomeToTheJungle ट्रेंड कर रहा है