
Sahil Khan Nikah: एक्टर साहिल खान ने हाल ही में 26साल छोटी गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा के साथ ईसाई रीतिरिवाज से शादी की थी। अब उन्होंने निकाह किया है। उन्होंने अपनी शादी की फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें, इसके पहले उन्होंने 15फरवरी को बुर्ज खलीफा में शादी की थी। जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे।
साहिल ने बेगम संग पढ़ा निकाह
बुर्ज खलीफा में शादी करने के बाद साहिल खान ने 18फरवरी को मिलेना एलेक्जेंड्रा के साथ निकाह पढ़ लिया है। उन्होंने इसकी फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मिलेना ने सफेद रंग का अबाया पहना है। तो वहीं, साहिल सफेद रंग के पठानी अंदाज में जच रहे हैं। फैंस भी उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। साहिल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘अल्लाह निकाह मुबारक करे, आमीन माशाअल्लाह।’
गौरतलब है कि साहिल मुस्लिम हैं और मिलेना क्रिश्चियन हैं। इसलिए उन्होंने दोनों धर्म के रीति-रिवाज से शादी की हैं। सबसे पहले उन्होंने दुबई के बुर्ज खलीफा में ईसाई धर्म के अनुसार शादी की। इसके बाद अब उन्होंने इस्लाम धर्म के अनुसार निकाह किया है।
26साल का अंतर
बता दें, साहिल खान ने मिलेना से दूसरी शादी की हैं। साहिल खान की पहली नेगर खान से हुई थी। लेकिन साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। इसकी बाद साहिल ने मिलेना से 2023 में शादी की हैं। दोनों की उम्र में बहुत फासला हैं। साहिल खान 48 साल के हैं। तो वहीं, मिलेना 22 साल की हैं। इस तरह दोनों के बीच 26 साल का अंतर हैं।
Leave a comment