MTV ROADIES SHOW में रिया ने किया कमबैक, तो सुशांत की बहन ने खूब सुनाई खरी-खोटी

MTV ROADIES SHOW में रिया ने किया कमबैक, तो सुशांत की बहन ने खूब सुनाई खरी-खोटी

Entertainment: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर एमटीवी रोडीज से वापसी करने के लिए तैयार हैं। सोमवार को एमटीवी रोडीज का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें रिया चक्रवर्ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रिया कहती दिख रही हैं कि आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी। वहीं अब स पर सुशांत की बहन की प्रतिक्रिया सामने है।

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया काफी चर्चाओं में रहीं। उनपर सुशांत सिंह को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। रिया के शो का प्रोमो वीडियो आने के बाद सुशांत की बहन प्रियंका सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत की बहन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में रिया के लिए अपमानजनक बातें लिखी हैं।

उन्होंने गालियों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, 'तुम क्यों डरोगी, तुम तो... इससे आगे प्रियंका ने रिया के लिए भद्दी भद्दी बातें लिखी। अंत में प्रियंका ने लिखा कि कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है।बता दें कि 14 जून 2020 में सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के केस में एक्टर के परिवार ने रिया को दोषी ठहराया था। रिया पर सुशांत को ड्रग्स की लत के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि पुलिस सुशांत सिंह मामले में अभी भी जांच कर रही है।

Leave a comment