'लोगों ने मेरी बात का गलत मतलब निकाला', विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न

'लोगों ने मेरी बात का गलत मतलब निकाला', विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न

Vikrant Massey Retirement: फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'एक्टर विक्रांत मैसी ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। एक्टर के इस ऐलान से पूरा इंडस्ट्री में हलचल मच गई। सब सोच में पड़ गए कि अचानक कैसे एक्टर ने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग को अलविदा क्यों कहा?

लेकिन इसी बीच, एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने अभिनय की दुनिया से संन्यास नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का लोगों ने गलत मतलब निकाला है।

क्या रिटायर नहीं हो रहे विक्रांत?

विक्रांत का कहना है कि सबने उनके रिटायरमेंट वाले बयान को गलत समझा है। वो रिटायर नहीं हो रहे हैं और ना ही इंडस्ट्री को अलविदा कह रहे हैं। विक्रांत ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका इरादा रिटायरमेंट लेना नहीं था बल्कि इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना था। लेकिन लोगों ने उनके इस बयान का कुछ और ही मतलब निकाल लिया।

बता दें, विक्रांत ने कल यानी सोमवार को रिटायरमेंट' वाला पोस्ट किया था। जिसके बाद एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिटायरमेंट' वाले पोस्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने बताया है कि उनका अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कई फिल्में साइन की हैं, जिन्हें वो पूरा करेंगे। उसके बाद ब्रेक लेंगे फिर ही किसी स्क्रिप्ट पर विचार करेंगे।

सोमवार को किया था पोस्ट

विक्रांत ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा 'हेलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय बहुत अद्भूत रहा है। मैं आप सभी को आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।'

उन्होंने आगे लिखा 'इसलिए, 2025 में, हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे, जब तक समय सही न लगे। आखिरी 2 फिल्में और कई सालों की यादें. फिर से धन्यवाद. हर चीज के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए. हमेशा आभारी रहूंगा।  

Leave a comment