दिलजीत दोसांझ के बाद हनी सिंह का मिलियनेयर इंडिया टूर, 10 शहरों में होने वाले हैं म्यूजिकल कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ के बाद हनी सिंह का मिलियनेयर इंडिया टूर, 10 शहरों में होने वाले हैं म्यूजिकल कॉन्सर्ट

Honey Singh's Millionaire India Tour 2025: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर 2024 के बाद अब रैपर हनी सिंह भी इस रेस में आ गए है। मिली जानकारी के अनुसार, हनी सिंह इस साल अपना 'मिलियनेयर इंडिया म्यूजिकल टूर' शुरू करने जा रहे हैं। ये टूर भारत के 10 शहरों में होगा। इसके टिकिट भी कल शनिवार से लाइव हुईं और रिकॉर्ड समय में बिक गईं।

10 मिनट में बिकी सारी टिकटें 

मिली जानकारी के अनुसार, टिकटों की बिक्री शनिवार, 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे शुरू की गई थी। कुल अवधि 4 घंटे बताई जा रही है। इसके अलावा ये शो उन लोगों के लिए नहीं है, जिनकी  उम्र 16 साल से कम है। बता दें, टिकट की कीमतें अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं। हालांकि हनी सिंह काफी लंबे समय बाद ऐसे परफॉर्म करने जा रहे है।

मीडिया चैनल की रिपोर्ट की मानें तो ज़ोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर वर्चुअल कतार में 20,000 से ज़्यादा प्रशंसक टिकट के लिए कतार में इंतज़ार कर रहे थे। जब आख़िरकार यह संख्या घटकर एक रह गई, तो 10 मिनट में ही सभी टिकटें बिक चुकी थीं।

क्या है टिकट प्राइस?

सामान्य प्रवेश टिकट की कीमत मूल रूप से 1,499 रुपये थी। लेकिन उच्च मांग के कारण, प्राइस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गईं। गोल्ड बालकनी (3,999 रुपये), मिलियनेयर पिट (6,000 रुपये) और प्रीमियम टिकट (शुरुआत में कीमत 6,500 रुपये थी। लेकिन बाद में बढ़ाकर 8,500 रुपये कर दी गई) खरीदने के लिए टिकटों की अन्य श्रेणियों में से थे।

हनी सिंह इन शहरों में करेंगे परफॉर्म

हनी सिंह अपने टूर के जरिए भारत के 10 शहरों में परफॉर्म करेंगे। उनका पहला शो 22 फरवरी को मुंबई में होगा। उसके बाद 28 फरवरी को लखनऊ में होगा। इसके बाद हनी सिंह 1 मार्च को दिल्ली, 8 मार्च को इंदौर, 14 मार्च को पुणे और 15 मार्च को अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे। इसके बाद वह 22 मार्च को बेंगलुरु, 23 मार्च को चंडीगढ़ और 29 मार्च और 5 अप्रैल को कोलकाता में परफॉर्म करेंगे।

हनी सिंह पर बनी डॉक्यू-फ़िल्म

पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर हनी सिंह की डॉक्यू-फ़िल्म रिलीज़ हुई थी, जिसका नाम है 'यो यो हनी सिंह: फेमस।'  /s डॉक्यू-फ़िल्म भारतीय हिप-हॉप स्टार और संगीत कलाकार हनी सिंह के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें, मोज़ेज़ सिंह द्वारा निर्देशित और सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फ़िल्म का प्रीमियर 20 दिसंबर को हुआ।

Leave a comment