JAWAN: धांसू पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट का ऐलान, शाहरुख खान ने खुद दी जानकारी

JAWAN:  धांसू पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट का ऐलान, शाहरुख खान ने खुद दी जानकारी

Entertainment: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में फिल्म 'जवान' (Jawan) की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था जिसके बाद अब जवान की नई रिलीज डेट सामने आई हैष सकी जानकारी शाहरुख खान ने दी है।

बता दें कि बीते साल 2 जून को शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' का टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें मुंह पर पट्टी बांधें घायल किंग खान के लुक ने हर तरफ सनसनी मचा दी थी। सभी फैंस को फिल्म के रिलीज चेट का इंतजार था लेकिन अचानक मेकर्स की ओर से 'जवान' की रिलीज डेट में बदलाव की खबर सामने आई। जिसमें कहा गया कि फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

इस बीच अब शाहरुख खान ने 'जवान' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट मोशन पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज की नई तारीख बताई है। किंग खान ने बताया कि फिल्म 'जवान' अब 2 जून की बजाय 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। साथ ही 'जवान' का ये लेटेस्ट पोस्टर भी सामने आया है जिसमें वह काफी खतरनाक नजर आ रहे है।

Leave a comment