
Salman Khan Farm House Attack Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पर जनवरी 2024में दो लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। कोर्ट के अनुसार, जिस व्हाट्सएप ग्रुप में सलमान खान के फार्म हाउस पर हमला करने की साजिश रची गई, उसमें आरोपियों की मौजूदगी तो थी, लेकिन इसके अलावा उनके खिलाफ कोई और ठोस सबूत नहीं मिला।
आरोपी और उनकी दलीलें
पुलिस ने आरोपियों वासपी महमूद खान उर्फ वसीम चिकना और गौरव विनोद भाटिया उर्फ संदीप बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। बचाव पक्ष के वकील तनवीर अजीज पटेल और असित यशवंत चावरे ने कोर्ट में यह दलील दी कि सिर्फ व्हाट्सएप ग्रुप में होने के कारण आरोपियों को आरोपी नहीं माना जा सकता।
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग
इससे पहले, 14अप्रैल 2023को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। दो बाइक सवार शूटर्स ने उनके घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की थी। इस मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आखिरी सोलो फिल्म 'टाइगर 3' 2023 में रिलीज़ हुई थी। अब उनके फैंस उनकी अगली फिल्म 'सिकंदर' का इंतजार कर रहे हैं, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ हो सकती है। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।
Leave a comment