दूसरी शादी रचाने के लिए तैयार बादशाह! इस एक्ट्रेस करेंगे विवाह

दूसरी शादी रचाने के लिए तैयार बादशाह! इस एक्ट्रेस करेंगे विवाह

Entertainment: सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर से दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। बता दें कि बादशाह पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

इस एक्ट्रेस से शादी रचाएंगे बादशाह

दरअसल पत्नी के तलाक के बाद बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिलेशनशिप की बात सामने आई थी और तभी से कई बार दोनों को एक साथ देखा भी जा चुका है। वहीं अब दोनों की शादी को लेकर खबरे सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा एक-दूजे के लिए काफी सीरियस है, और जल्द ही शादी रचाने जा रहा है।

बादशाह हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए जिस पर यह दावा किया गया कि उन्होंने शादी की खरीदारियां शुरू कर दी हैं। खबरों के अनुसार, बादशाह की शादी की बात उनके घरवालों और बेहद करीबी दोस्तों को ही पता है। हालांकि, इस खबर ने सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। रैपर के फैंस उन्हें वेडिंग आउटफिट में देखने की इच्छा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

पहली पत्नी को तलाक दे चुके है बादशाह

बता दें कि बादशाह पहले से शादीशुदा हैं। हालांकि पत्नी से विवाद के बाद दोनों अलग हो गए हैं। बादशाह की पत्नी जैस्मिन अब अलग रहती हैं। साल 2019 में भी दोनों के बीच विवाद की खबरें आई थीं। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि विवाद के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया है। जैस्मिन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं। वहीं, बादशाह दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में रहते हैं।

Leave a comment