'रातों की नींद हराम हो जाती है क्योंकि...'Ranbir Kapoor ने शेयर किया आलिया के साथ लेबर रूम का एक्सपीरियंस

'रातों की नींद हराम हो जाती है क्योंकि...'Ranbir Kapoor ने शेयर किया आलिया के साथ लेबर रूम का एक्सपीरियंस

entertainment: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक्टर पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12दिनों में 100करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर ने आलिया के साथ अपने लेबर रूम के एक्सपीरियंस के बारे में कुछ बातें शेयर की है।

रणबीर ने शेयर किया लेबर रूम का एक्साइटमेंट

करीना कपूर के शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ में रणबीर कपूर ने लेबर रूम एक्सपीरियंस के बारे में कहा कि वह 'बहुत अच्छा' था। राहा के जन्म के समय वह एक हफ्ते तक अस्पताल में ही रहे थे। वहीं एक्टर से खुद को एक पिता के रूप में रेटिंग देने के बारे में सवाल किया गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं खुद को 7की रेटिंग देना चाहेंगे। रातों की नींद हराम हो जाती है क्योंकि जब आपको अपने पहले बच्चे की एक्साइटमेंट होती है और वह बिस्तर में हमारे बीच सो रही होती है, तो आप उसकी थोड़ी सी हरकत से भी अलर्ट हो जाते हैं।

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है और ये इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा भी रणबीर के कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।

Leave a comment