Animal: फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा रणबीर कपूर की फिल्म का जादू, मेकर्स ने शोज के समय में किया बड़ा बदलाव

Animal: फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा रणबीर कपूर की फिल्म का जादू, मेकर्स ने शोज के समय में किया बड़ा बदलाव

Entertainment: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का जादू फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसका असर फैंस पर इतना चढ़ गया है कि सभी शोज हाउसफुल चल रहे है। साथ ही फिल्म की इतनी डिमांड बढ़ रही है। जिस वजह से अब थिएटर मालिकों ने आधी रात और जल्दी सुबह के शोज की बुकिंग खोल दी है।

एनिमल का फीवर फैंस के सिर चढ़ा

दरअसल एनिमल फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलिज की गई थी। साथ ही विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रिलीज हुई थी। हालांकि एनिमल सैम बहादुर से काफी आगे चल रही है। अगर एनिमल के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने 2 दिन में 100 करोड़ के पार आंकड़ा कर लिया है। वहीं संदीप रेड्डी वांगा की इस वॉयलेंट फिल्म का अच्छा रिपॉन्स मिल रहा है। जिस कारण अब टिकट कम पड़ रहे हैं।

दो दिन में 120 करोड़ के पार आंकडा

बता दें कि मुंबई में एनिमल की टिकटें कम पड़ गई हैं। इस वजह से अब थिएटर मालिकों ने आधी रात और जल्दी सुबह के शोज की बुकिंग खोल दी है। अब मुबंई के थिएटरों में 'एनिमल' के शोज देर रात 1 बजे, 2 बजे तक होंगे। और सुबह 5:30 बजे से शुरू हुए हैं। इसका मतलब 24/7 एनिमल के शोज सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगे। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपये की कमाई की। दो दिनों में एनिमल का टोटल कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a comment