PARINEETI-RAGHAV एक साथ दिल्ली के लिए रवाना, इस दिन करेंगे सगाई!

PARINEETI-RAGHAV एक साथ दिल्ली के लिए रवाना, इस दिन करेंगे सगाई!

Entertainment: परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों सगाई और शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। ऐसे में एक बार फिर से दोनों को एक साथ देखा गया है। दरअसल दोनों को मुंबई में कई बार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट करते देखा गया है जहां से इसके अफेयर की चर्चे शुरु हो गई। वहीं  वहीं खबरें हैं कि परिणीति और राघव 13 मई, शनिवार को दिल्ली में एंगेजमेंट कर रहे हैं। जिसके लिए दोनों दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए है।

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान परिणीति सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने डार्क पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं राघव ने ब्लैक कलर की शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी थी। परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी दिल्ली में होनी है।

बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव की इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए करीब 150 क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को इनवाइट किया गया है। वहीं शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह इस साल के एंड में होगी।

Leave a comment