
Bollywood Celebs Got Threat In 2024: इस साल बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। यहां तक कि एक्टर के घर के बाहर गोलियां भी चलाई गई। लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ये प्लान नाकाम साबित हुआ।
लेकिन क्या आप जानते है इस साल सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कआ सेलेब्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सेलेब्स को मिली इन धमकियों से पूरा बॉलीवुड सहम गया था। तो चलिए जानते हैं वो कौन से स्टार्स हैं जिन्हें इस साल जान से मारने की धमकी मिली है।
सलमान खान
इस साल सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिली है। इसके अलावा उनके पिता सलीम खान को भी एक लड़की ने धमकी दी थी। इसी वजह से एक्टर की सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई। बता दें, सलमान खान के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी।
शाहरुख खान
इस साल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी कई बार धमकी मिली है। खबरों की मानें तो उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक कॉल आया था। फैजान नाम के एक शख्स ने रजिस्टर्ड नंबर से धमकी भरा फोन कॉल किया था। जिसमें शख्स ने एक्टर से 50 लाख की डिमांड की थी।
कंगना रनौत
कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों से घिरी रहती है। लेकिन उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' की वजह से उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसलिए फिल्म इस साल रिलीज नहीं हो पाई। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था इस फिल्म को लेकर उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।
विक्रांत मैसी
फिल्म '12वीं फेल' से सुर्खियों में आए विक्रांत मैसी भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें, पिछले महीने विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज हुई थी। जिसकी कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म की वजह से एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली थी। एक्टर ने खुद फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसका खुलासा किया था।
अक्षरा सिंह
जान से मारने की धमकी वाली लिल्ट में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी शामिल है। 11 नवंबर की देर रात को उन्हें धमकी भरा फोन कॉल आया था। जिसमें उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने एक करीबी की मदद से बिहार के दानापुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
एल्विश यादव
मशहूर यूट्यूबर और बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए मैच के दौरान यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में पूरा स्टेडियम खाली करवाया गया। सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को बरकरार रखते हुए, एंट्री गेट भी सील कर दिए गए थे।
Leave a comment