
Saif Ali Khan Health Update: गुरुवार 16जनवरी की आधी रात को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला हुआ। बता दें, घर में चोरी करने आए शख्स के साथ उनकी हाथापाई हुई थी। जिलमें हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6बार वार किए थे। इस घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया है। लेकिन अब ताजा मिली जानकारी के अनुसार, सर्जरी के बाद सैफ की हालत में सुधार हुआ है। वो अब खतरे से बाहर हैं। बता दें, सैफ को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गहरी चोट लगी थी।
सैफ की तबीयत पर डॉक्टर्स ने क्या कहा?
मिली जानकारी के अनुसार, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने आज शुक्रवार को सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। डॉक्टर्स ने कहा कि सैफ की हेल्थ अभी सही है। उन्हें आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट किया गया है। अभी हमने उनकी जांच की है। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने वॉक भी की है। इसी के साथ उनके घाव भर रहे हैं। लेकिन उन्हें कुछ समय के लिए रेस्ट करना पड़ेगा।
डॉक्टर्स ने सैफ को दी सलाह
डॉक्टर्स ने उन्हें बैक की चोट का ध्यान रखने को बोला है, ऐसा नहीं करने पर इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। इसी के साथ उन्हें मूवमेंट कम करनी होगी। इंफेक्शन के डर से सैफ को विजिटर्स से दूर रहने को कहा गया है। उनकी प्रोग्रेस पर डिपेंड करता है वरना हम उन्हें 2-3दिन में डिस्चार्ज कर देंगे। डॉक्टर्स ने सैफ को 1हफ्ते के बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
सैफ बने रियल लाइफ के हीरो
डॉक्टर्स ने बताया कि जब सैफ अस्पताल आए थे वो खून से लथपथ थे। लेकिन तब भी वो शेर की तरह चल रहे थे। डॉक्टर्स ने आगे बताया कि सैफ अपने 8साल के बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने हीरो की तरह काम किया है, वो रियल लाइफ हीरो हैं।
तो वहीं, सैफ की हेल्थ में सुधार की जानकारी के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। जिस तरह से एक्टर अपने परिवार को बचाने के लिए हमलावर से भिड़े, सब उन्हें रियल लाइफ का हीरो बता रहे हैं। सैफ और हमलावर के बीच जेह के रूम में हाथापाई हुई थी, वहीं एक्टर पर अटैक भी किया गया।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, गुरुवार 16जनवरी की आधी रात एक अनजान शख्स पहले उनके घर में घुसा. फिर वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा। इसके बाद सैफ अली खान दोनों के बीच हो रही बहस में उतरे। उन्होंने इस अनजान शख्स को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन वो शख्स एक्टर के समझाने पर भड़क गया। जिसके बाद उसने गुस्से में सैफ पर चाकू से 6वार कर दिए। बता दें, सैफ अली खान पर चाकू से हमला उनके बच्चों के कमरे में हुआ।
Leave a comment