दिलजीत दोसांझ-एपी ढिल्लों के विवाद पर भावुक हुए बादशाह, बोले- 'हमारी गलती मत दोहराओ'

दिलजीत दोसांझ-एपी ढिल्लों के विवाद पर भावुक हुए बादशाह, बोले- 'हमारी गलती मत दोहराओ'

Badshah Reacts On Diljit-AP Dhillon Conflict: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ के सोशल मीडिया विवाद के कारण सुर्खियों में है। रैपर एपी ढिल्लों ने आरोप लगाया कि दिलजीत ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने दिलजीत से अपील की कि वे उन्हें अनब्लॉक करें।

बता दें कि,दिलजीत दोसांझ ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी एपी को ब्लॉक नहीं किया। लेकिन एपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उन्हें पहले ब्लॉक किया गया था। बाद में विवाद से बचने के लिए उन्हें अनब्लॉक कर दिया गया। इस मामले ने फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा छेड़ दी है।

"साथ चलें, दूर तक जाएं" - बादशाह ने की अपील

विवाद बढ़ते देख रैपर-सिंगर बादशाह ने दोनों कलाकारों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "प्लीज, वो गलती मत दोहराएं जो हमने की थी। अगर आपको तेजी से आगे बढ़ना है, तो अकेले जाएं। लेकिन अगर दूर तक जाना है, तो साथ चलें।" बादशाह का यह संदेश उनके और रैपर हनी सिंह के पुराने विवाद की ओर इशारा करता है।

इंडस्ट्री पर पड़ सकता है असर

एक समय बादशाह और हनी सिंह "माफिया मुंडीर" नामक म्यूजिक बैंड में साथ काम करते थे। लेकिन बैंड टूटने और हनी सिंह की बीमारी के बाद उनके रिश्ते खराब हो गए। बादशाह को चिंता है कि एपी और दिलजीत का यह विवाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री पर नकारात्मक असर डाल सकता है। बादशाह की यह अपील इंडस्ट्री में शांति और एकता बनाए रखने की कोशिश है। अब देखना होगा कि उनकी सलाह से एपी और दिलजीत के रिश्तों में सुधार होता है या नहीं।

Leave a comment