Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा को ED का समन, पोर्नोग्राफी मामले में होगी पूछताछ

Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा को ED का समन, पोर्नोग्राफी मामले में होगी पूछताछ

Raj Kundra Pornography Case: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बता दें, दो दिन पहले ही राज कुंद्रा के घर पर EDका छापा पड़ा था। जिसके बाद अब EDने राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया है। पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में EDने राज कुंद्रा को समन भेजा है।

EDने जारी किया समन

सूत्रों की मानें तो समन में राज कुंद्रा को सोमवार सुबह 11 बजे EDऑफिस में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। इससे दो दिन पहले ही EDने राज कुंद्रा के घर और यूपी समेत मुंबई के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। EDका आरोप है कि पॉर्न वीडियो के जरिए जो पैसे देश में इकट्ठा हुए थे, उसका ट्रांसजेक्शन विदेश में हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, केस से जुड़े दूसरे लोगों को भी समन भेजा गया है। EDने शनिवार को पोर्नोग्राफी और एडल्ट फिल्मों के डिस्ट्रिब्यूशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राज कुंद्रा को समन भेजा था।

राज कुंद्रा ने लोगों से की अपील

EDकी इस रेड के बाद राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट भी जारी किया था। उन्होंने अपने इस स्टेटमेंट में लोगों से अपील की है कि इस मामले में अपनी वाइफ शिल्पा शेट्टी को ना घसीटा जाए। उन्होंने आगे कहा 'ये जिनके लिए चिंता का विषय हो सकता है, जबकि मीडिया को नाटक करने का शौक है। आइए सीधे रिकॉर्ड सेट करें, मैं चल रही जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। सहयोगियों, अश्लील कंटेटं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दावों से सच्चाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा- न्याय होगा! ऐसे मामलों में मेरी पत्नी का नाम बार-बार घसीटना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्लीज लिमिट की रिस्पेक्ट करें।'

क्‍या है पूरा मामला?

जरअसल, साल 2021 फरवरी में मुंबई पुलिस ने एक पॉर्न रैकेट का पर्दाफाश किया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग OTTप्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार पॉर्न रैकेट का भंडाफोड़ कर अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

इस छापेमारी के दौरान लोगों से पूछताछ करने पर राज कुंद्रा का नाम सामने आया। इसी के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। बता दें, इस साल की शुरुआत में भी EDने क्रिप्टो करेंसी मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 98 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। लेकिन बाद में कुर्की आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट से कपल को राहत मिल गई थी।  

Leave a comment