
Pushpa 2Collection Day 15: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' ने सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ पुष्पा 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर अन्य बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए रोज दमदार कमाई कर रही है। जिसके चलते फिल्म एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है।
बता दें, पहले ही दिन से जनता को जबरदस्त एंटरटेन कर रही 'पुष्पा 2' अब हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसी के साथ अल्लू अर्जुन ये कमाल करने वाले दूसरे साउथ स्टार बन गए हैं। उनसे पहले ये कमाल प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई कर किया था।
दूसरे हफ्ते में भी धुआंधार कमाई
पहले दिन से ही अल्लू अर्जुन की फिल्म थिएटर्स में धमाका कर रही है। इतना ही नहीं, 'पुष्पा 2' वीकएंड ही नहीं, बल्कि वीकडेज पर भी अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'पुष्पा 2' ने 15वें दिन 12.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन फिल्म ने 20.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में 'पुष्पा 2' अन्य फिल्मों से आगे चल रही है। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 985.55 करोड़ रुपये हो चुकी है।
'स्त्री 2' को भी छोड़ा पीछे
गुरुवार की ट्रेड रिपोर्ट्स में अनुमान बताते हैं कि 15वें दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी में लगभग 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस अनुमान के हिसाब से अब 'पुष्पा 2' (हिंदी) का टोटल नेट कलेक्शन 633 करोड़ रुपये के करीब हो गया है। खास बात ये है कि 'स्त्री 2' ने 9 हफ्तों में 627 करोड़ कमाए थे। जिसे 'पुष्पा 2' ने सिर्फ 15 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है।
बता दें, 2024 में आई बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'जवान' को पछाड़ा था। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने 'जवान' के रिकॉर्ड 584 करोड़ को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया था। लेकिन 'स्त्री 2' का ये रिकॉर्ड 6 महीने भी नहीं टिक सका। सिर्फ 15 दिनों में ही तेलुगू इंडस्ट्री की हिंदी डब फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें ये फिल्में शामिल हैं -
1. पुष्पा 2 - 633 करोड़ रुपये
2. स्त्री 2 - 627 करोड़ रुपये
3. जवान - 584 करोड़ रुपये
4. गदर 2 - 525.70 करोड़ रुपये
5. पठान - 524.53 करोड़ रुपये
'पुष्पा 2' अब तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। जिसके साथ कम दिनों में ही इसने अन्य बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं। वहीं, अब देखना यह होगा कि इसकी रफ्तार कहां तक जाती है। बता दें, शुक्रवार को सिनेमाघरों में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत फिल्म 'वनवास' भी रिलीज होगी। इसके साथ ही पुष्पा 2 की टक्कर 25 दिसंबर को वरुण धवन की 'बेबी जॉन' के साथ भी होगी।
Leave a comment