
Diljit Dosanjh Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर 2024 से ही सुर्खियों में हैं। लेकिन इस टूर की वजह से दिलजीत कई बार विवादों का भी हिस्सा बन चुके हैं। वहीं, हाल ही में उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट से फिर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, इस समय दिलजीत अपने दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर 2024 के कॉन्सर्ट के लिए चंडीगढ़ में परफॉर्म करने पहुंचे है।
उस दौरान उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में पंजाब (PUNJAB) की स्पेलिंग 'PANJAB' लिख दी थी। जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया। इसके बाद अब दिलजीत ने इस पोस्ट को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें कितनी बार ये साबित करना पड़ेगा कि वो भारत से प्यार करते हैं।
दिलजीत का सोशल मीडिया पोस्ट
दिलजीत ने सफाई देते हुए कहा कि अपनी पोस्ट में पहले पंजाबी में 'पंजाब' लिखा और उसके साथ तिरंगे झंडे का इमोजी भी लगाया। जिसके बाद उन्होंने लिखा 'किसी एक ट्वीट में अगर पंजाब के साथ फ्लैग मेंशन करना रह गया तो कॉन्सस्पिरेसी... बेंगलुरु के ट्वीट में भी एक जगह रह गया था मेंशन करना।' उन्होंने आगे कहा 'अगर पंजाब को PANJAB लिखा तो कॉन्सस्पिरेसी. पंजाब को चाहे PUNJAB लिखो या PANJAB, पंजाब तो पंजाब ही रहेगा।'
दिलजीत ने अपनी पोस्ट में पंजाब शब्द का अर्थ बताते हुए आगे लिखा, 'पंज आब- 5 नदियां. गोरों की भाषा अंग्रेजी के स्पेलिंग से कॉन्सस्पिरेसी करने वालों शाबाश! मैं तो भविष्य में पंजाबी में लिखूंगा पंजाब. तुम नहीं हटोगे मुझे पता है.. लगे रहो।' उन्होंने आगे लिखा 'कितनी बार साबित करें कि हमें भारत से प्यार है। कोई नई बात करो यार... या तुम्हें टास्क ही यही मिला है?' इसके अलावा दिलजीत ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें 'पंजाब यूनिवर्सिटी' के नाम में स्पेलिंग 'PANJAB' हैं।
दिलजीत की पोस्ट पर विवाद
दरअसल, 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे में पंजाब के भी दो हिस्से हुए थे। बता दें, पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब की स्पेलिंग अंग्रेजी में 'PANJAB' लिखा जाता है। तो वहीं, भारत के हिस्से वाले पंजाब के स्पेलिंग 'PUNJAB' लिखी जाती है। दिलजीत ने 'PANJAB' स्पेलिंग वाली जिस पंजाब यूनिवर्सिटी का जिक्र किया है, वो असल में बंटवारे से पहले लाहौर में थी लेकिन बाद में चंडीगढ़ ट्रांसफर हो गई।
Leave a comment