
Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के घर से बीती रात एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया। उस कंटेस्टेंट का नाम भाजपा नेता तजिंदर बग्गा हैं। बता दें, घर से बेघर होने के लिए तजिंदर बग्गा समेत विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और एडिन रोज नॉमिनेटेड थे। पॉलिटिशियन तेजिंदर बग्गा ने सलमान खान के बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी। सभी को उम्मीद थी कि ये मशहूर पॉलिटिशियन शुरुआत के हफ्तों में ही शो से बाहर हो जाएगा।
लेकिन तेजिंदर बग्गा ने सभी को गलत साबित कर दिया। 10 हफ्ते यानी 70 दिन बिग बॉस के घर में बिताने के बाद आखिरकार तेजिंदर बग्गा ‘बिग बॉस 18’ के घर से एलिमिनेट हो गए हैं। बता दें, वोटों की कमी के कारण बग्गा घर से बाहर हो गए।
शो से बाहर होते ही पहुंचे दिल्ली
बिग बॉस के घर से बाहर आते ही तजिंदर बिना मीडिया से बात किए सीधे दिल्ली गए हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के हनुमान मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा '70 दिन पहले मैंने यहां माथा टेककर अपनी यात्रा शुरू की थी। जैसे ही मैं दिल्ली वापस आया, मैंने यहां आकर दर्शन किए।'
उन्होंने आगे लिखा 'घर के अंदर हम (मैं, श्रुतिका, ईशा, चूम, शिल्पा जी) दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र से करते थे जिससे हमे रोज एक अलग शक्ति मिलती थी। आप सभी का शुक्रिया। आपके प्यार की वजह से मैं 10 हफ्ते तक इस शो का हिस्सा बन पाया।'
प्रशंसकों को भी कहा धन्यवाद
तजिंदर ने वोट देने वाले अपने प्रशंसकों का भी आभार जताया। इसके लिए उन्होंने आगे लिखा 'आप सबके प्यार ने 10 सप्ताह तक बिग बॉस के घर में मुझे रखा। सबका बहुत बहुत आभार और धन्यवाद। जय बजरंग बली, जय महाकाल।' बग्गा के एलिमिनेशन के बाद शो में अब केवल 14 प्रतियोगी ही बच गए हैं।
बता दें, तेजिंदर बग्गा के साथ पिछले हफ्ते ईडन रोज, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, दिग्विजय सिंह राठी और करणवीर मेहरा घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। जिसके बाद सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ के आखिर में तेजिंदर बग्गा के एविक्शन का ऐलान किया। जनता के सबसे कम वोट मिलने की वजह से तेजिंदर को शो से बाहर किया गया।
कब होगा 'बिग बॉस 18' का फिनाले?
बता दें, दस हफ्ते बाद 'बिग बॉस 18' के घर में अब 14 लोग ही बचे हैं। खेल दिन-ब-दिन और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो का फिनाले 19 जनवरी को होगा।
Leave a comment