
Entertainment: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)अक्सर अपने कथित बॉयफ्रैंडअर्जुन कपूर को लेकर सुर्खियों में रहती है। दोनों को आए दिन स्पॉट किया जाता रहता है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर कुछ बहुत ही दिलचस्प बात साझा की है।
एक्ट्रेस ने एक्ट्रेस इंटरव्यू में सवाल किया गया कि उन्होंने पहली बार अर्जुन कपूर के लिए खाना कब बनाया और क्या अर्जुन कपूर ने भी एक्ट्रेस के लिए खाना बनाया? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'वो हर टाइम अपने प्यार अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाती है। मैने कभी भी अर्जुन से खाना बनाने के लिए नहीं कहा। ऐसा इसलिए कि वो चाय भी नहीं बना सकता है।
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि, 'मुझे खाना बनाने में मजा आता है, जबकि अर्जुन को मेरे हाथ के खाने का जायका लेना बहुत पसंद है, हालांकि मुझे या अर्जुन को खाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है। बस यही काफी है जो मैं बना देती हूं, उसे वही पसंद आता है।
यूरोप का किया सफर
बता दें कि हाल ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने यूरोप का ट्रैवल किया है। इस शानदार जोड़ी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने कई बेहतरीन फोटोज (Photos) को भी शेयर किया है। शेयर फोटोज में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लुक बहुत ही कमाल का लग रहा है।
Leave a comment