
Entertainment: सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म का बॉक्स ऑफिस में जादू जारी है। पहले दिन फिल्म में ज्यादा कमाई नहीं की। पर दूसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। वहीं पहले दिन वीक कलेक्शन के बाद मूवी ने वीकेंड में दहाड़ लगाई। लेकिन 5वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार, मल्टीस्टारर मूवी ने पांचवें दिन 7.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया।5 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 83.53 करोड़ हो गया है। फिल्म ने शुक्रवार को 15.81 करोड़, शनिवार को 25.75 करोड़, रविवार को 26.61 करोड़ और सोमवार को 10.17 करोड़ का कलेक्शन किया था।
5वें ही दिन जिस तरह फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में जाकर सिमटा है वो मेकर्स और भाईजान के फैंस को निराश कर सकता है, क्योंकि ये वो ही सलमान खान हैं जिनकी मूवीज ने फर्स्ट वीक में डबल डिजिट में कलेक्शन किया है।
इस फिल्म से सलमान खान 4 साल बाद स्क्रीन पर लौटे हैं। ईद रिलीज का भी फिल्म को फायदा हुआ। उम्मीद है फिल्म दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा लेगी।

Leave a comment