HAPPY BIRTHDAY ALIA BHATT: ससुराल में आलिया का पहला जन्मदिन, जानें कहां से की थी एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत

HAPPY BIRTHDAY ALIA BHATT: ससुराल में आलिया का पहला जन्मदिन, जानें कहां से की थी एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत

birthday girl alia bhatt: कम ही उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अच्छा नाम कमाने वाली आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन मनाने जा रहा है। बता दें कि 15 मार्च 1993 में आलिया का जन्म महेश भट्ट के परिवार में हुआ। आलिया अपनी मां सोनी राजदान के काफी करीब हैं। साल 2022 में आलिया भट्ट ने 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अप्रैल को रणबीर कपूर संग परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वास्तु हाउस में फेरे लिए थे। तीन दिन तक इस कपल की शादी के फंक्शन चले थे।

दरअसल आलिया का जन्म मुंबई में हुआ था। वह अपनी मां सोनी राजदान के काफी करीब हैं। आलिया को बचपन से एक्टिंग का शौक था। वहीं फिल्म संघर्ष से आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। साल 2012 में जब आलिया भट्ट सिर्फ 19 साल की थीं उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा। आलिया ने बहुत जल्द अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं।

वहीं आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग का दम फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर में दिखाया। इस फिल्म की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। ये फिल्म और इसके गाने खूब हिट हुए। वरुण धवन के साथ आलिया की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई। दोनों ने ‘बदरी की दुल्हनियां’ और हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां जैसी फिल्में की हैं।

Leave a comment