
Entertainment: बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर अक्सर अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते है। इस बार दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं दोनों की एक-दूसरे की तारीफ भी करते नजर आते है। ऐसे में अर्जुन ने मलाइका के तारीफों के पुल बांधे है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के नए गाने साझा किया है और साथ ही कैप्शन भी दिया है।
मलाइका का नया गाना रिलीज
दरअसल मलाइका और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का नया गाना रिलीज हुआ है गाने का नाम 'तेरा की ख्याल' (Tera Ki Khayal)है। इस गाने में एक्ट्रेस अपने डांस और किलर लुक से फैंस का दिल जीत रहती हैं। गुरु के साथ मलाइका की केमिस्ट्री भी इस गाने में लाजवाब है। वहीं जहां फैंस मलाइका पर प्याक लुटा रहे है, वहीं अर्जुन कपूर भी इसकी तारीफ करने से खुद नहीं रोक पाए है।
अर्जुन ने बांधे तारीफों के पुल
अर्जुन कपूर ने इस गाने के लिए मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन ने लिखा, 'इस गाने को प्यार करो' और उन्हें टैग किया। तेरा की ख्याल गाने में गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। रॉयल मान ने इस गाने को लिखा है. बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस इसे कोरियोग्राफ किया है।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा हों या फिर अर्जुन कपूर दोनों ही एक दूसरे के काम को इनकरेज करते हैं, सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक प्लेस पर दोनों एक दूसरे का साथ देते दिखाई देते हैं। मलाइका और अर्जुन अब तो खुलकर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का भी इजहार करते दिखाई देते हैं।
Leave a comment