
ENTERTAINMENT: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों में अपने पति विराट कोहली और उनकी टीम को सपोर्ट करने में बिजी है। इस बीच अनुष्का के फैंस कोलेकर खुशखबरी है। बता दें कि इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।
दरअसल मनोरंजन की दुनिया में सितारों के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल काफी बड़ा इवेंट होता है। कान्स के रेड कार्पेट पर हसीनाओं का ग्लैमर देखने को मिलता है। वहीं इस बार अनुष्का शर्मा भी इस इंवेट में अपना जलवा बिखेरेगी। बता दें कि अनुष्का कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली हैं। अनुष्का ऑस्कर विनर केट विंसलेट के साथ सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक इवेंट में हिस्सा लेंगी।
इस बात की जानकारी भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनैन ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह ट्रीप से पहले अनुष्का और विराट से मिले थे। राजदूत ने ट्विटर पर लिखा, विकाट कोहली और अनुष्का शर्मा से अच्छी मुलाकात। मैंने विराट और #TeamIndia को आने वाले टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं दीं, और #CannesFilmFestival में अनुष्का की ट्रीप पर चर्चा की।”
वहीं इस कैप्शन के साथ इमैनुएल लेनैन ने विराट और अनुष्का के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही इस गुज न्यूज के लिए इमैनुएल लेनैन को थैंक्स भी कह रहे हैं। बता दें, 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल16 मई से 27 मई, 2023 तक होगा। इससे पहले शर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, विद्या बालन और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस ने फ्रेंच फेस्टिवल के लिए जूरी में शामिल हो चुकी हैं।
Leave a comment