ANIL KAPOOR: 66 साल की उम्र में अनिल कपूर ने किया ऐसा वर्कआउट, फैंस की बढ़ी टेंशन

ANIL KAPOOR: 66 साल की उम्र में अनिल कपूर ने किया ऐसा वर्कआउट, फैंस की बढ़ी टेंशन

ENTERTAINMENT: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर फिटनेस फ्रीक सितारों में से एक है। अक्सर वह अपने फैंस के लिए फोटोज-वीडियो साझा करते रहते है। वहीं एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते है। इस बीच उन्होंने एक वीडियो साझा की है जिसमें वह -110 डिग्री सेल्सियस पर व्यायाम करते हुए देख रहे है।

दरअसल अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म, फाइटर की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो साझा की है जिसमें वह क्रायोथेरेपी कराते नजर आ रहे हैं। वह सबजीरो टेंपरेचर वाली एक छोटी सी जगह में शर्टलेस एक्सरसाइज कर रहे हैं। अनिल को थम्स अप करते हुए उछलते और जॉगिंग करते भी देखा जा सकता है। जुगजग जीयो अभिनेता ने वीडियो में मनोरंजक कैप्शन जोड़े।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, '40 में नॉटी होने का टाइम गया। अब ये टाइम 60 में सेक्सी होने का है। हैशटैग फाइटर मोड ऑन' अनिल कपूर के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर कर फैंस तक कमेंट कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने लिखा, 'वाह. मुझे भी करना है। बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) बहुत जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा अनिल कपूर, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का भी हिस्सा हैं, जिसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Leave a comment