GIRLFRIENDS को मनाने के लिए AKSHAY KUMAR करते थे ये काम, शिल्पा शेट्टी ने खोली 'खिलाड़ी' की पोल!

GIRLFRIENDS को मनाने के लिए AKSHAY KUMAR करते थे ये काम, शिल्पा शेट्टी ने खोली 'खिलाड़ी' की पोल!

shilpa shetty Revelation on akshay kumar: बॉलीवुड की खूबसूरत और सबसे सक्सेस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फिल्मी दुनिया में काफी नाम कमाया है। हालांकि अक्सर विवादों में उनका नाम कई बार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है। शिल्पा अब भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन एक समय में वे फिल्म इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस थीं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। वहीं बता दें शादी से पहले शिल्पा शेट्टी का अफेयर अक्षय कुमार से रहा है। लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। अब शिल्पा ने ब्रेकअप की असली वजह बताई है।

दरअसल शिल्पा शेट्टी ने इंटरव्यू में बताया कि जब अक्षय उनके साथ रिलेशनशिप में थे, तब वे दो टाइमिंग किया करते थे। उनके साथ रिलेशन में होने के साथ ही वे ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे। उन्हें जब इस अफेयर के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गई थीं। यह मेरे लिए बहुत बुरा दौर था. लेकिन मुझे खुशी है कि मैं इससे उबर गई। काली रात के बाद सुबह आती है।

 उन्होंने कहा कि पेशेवर तौर पर मेरे लिए सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन मेरी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। ऐसा लगता है कि अब सब कुछ पीछे छूट गया है। शिल्पा ने आगे कहा कि अक्षय ने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए एक तरकीब सोचा करते थे। अक्षय देर रात को अपनी गर्लफ्रेंड को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर ले जाते हैं और उनसे शादी करने का वादा करते हैं लेकिन जैसे ही उनकी जिंदगी में कोई नई लड़की आती तो वह अपने वादों से पीछे हट जाते थे।

बता दें, अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। शिल्पा से पहले उनका रवीना टंडन से भी रिश्ता था। इतना ही नहीं, उनका नाम रेखा से भी जुड़ा था। रवीना से तो अक्षय शादी करने वाले थे, लेकिन जब रवीना को उनकी बेवफाई के बारे में पता चला तो एक्ट्रेस ने उनसे किनारा कर लिया।

Leave a comment