परिणीति और राघव की शादी पर लगी पक्की मुहर! आप नेता ने दिया ये हिंट

परिणीति और राघव की शादी पर लगी पक्की मुहर! आप नेता ने दिया ये हिंट

ENTERTAINMENT: बॉलीवुड एक्ट्रेस  परिणीति चोपड़ा और आपनेता राघव चड्ढा की सगाई की बाते सामने आ रही है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि वह दिल्ली में ही सगाई करेंगे। हालांकि दोनों के ओर से इस रिश्ते के बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच आप नेता ने कुछ ऐसा कह दिया है। जिससे शादी की बात कुछ दिनों में सच हो सकती है।

दरअसल राघव चड्ढा से परिणीति को लेकर सवाल किया गया। हालांकि हर  बार की तरह इस बार भी AAP नेता ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन एक बड़ा हिंट जरूर दे डाल। परिणीति के सवाल पर मुस्कुराते हुए राघव चड्ढा बोले- आपको जश्न मनाने का मौका मिलेगा। उनका ये कहना था कि फैंस एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि सेलिब्रेशन की तरफ हिंट करता राघव चड्ढा का ये जवाब पॉजिटिव अप्रोच देता है।

हाल ही में जब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और पति निक जोनस के साथ इंडिया आई थीं, तब कहा गया कि वे बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई की वजह देश लौटी हैं। सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति की अप्रैल के पहले हफ्ते में सगाई होने की खबरें थीं. हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। प्रियंका विदेश भी लौट चुकी हैं।

Leave a comment