बिग बॉस 18 की ये स्टार हाथीराम चौधरी के साथ पाताल लोक में आईं नजर, क्या आपने देखा?

बिग बॉस 18 की ये स्टार हाथीराम चौधरी के साथ पाताल लोक में आईं नजर, क्या आपने देखा?

Bigg Boss 18: अपने शानदार डेब्यू के पांच साल बाद, पाताल लोक प्राइम वीडियो पर दूसरे सीजन के साथ वापस आ चुका है। पाताल लोक भारत के सबसे बेहतरीन क्राइम ड्रामा में से एक है। नागालैंड के धुंधले, रहस्यमय परिदृश्यों और दिल्ली के अराजक फैलाव के बीच सेट, यह 8एपिसोड का सीक्वल मानवीय स्थिति के सबसे अंधेरे कोनों की खोज करता है।

पहले सीजन में जहां हथौड़ा त्यागी उर्फ अभिषेक बनर्जी का खौफ दिखाया गया था। वहीं दूसरे सीजन में नागालैंड के फेमस बिजनेसमैन के मर्डर की मिस्ट्री को सुलझाने के चक्कर में दिल्ली पुलिस के एसएचओ हाथीराम चौधरी और उनके एसीपी इमरान अंसारी को क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं, यह दिखाया गया है। लेकिन क्या आप जानते है, पाताल लोक के इस सीजन में बिग बॉस 18की सबसे खूबसूरत हसीना भी काम कर चुकी हैं? 

Paatal Lok में चुम दरांग का किरदार

बता दें, इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में बिग बॉस 18की कंटेस्टेंट चुम दरांग ने काम किया है। चुम दरांग ने अविनाश अरुण धवारे के निर्देशन में बनी पाताल लोक (Paatal Lok) के सीजन वन में काम किया था। उन्होंने एक सीन में चाइना की एंकर का किरदार निभाया था। जो एक जूसर मशीन की खूबियां बताती हुईं नजर आती हैं। हालांकि, सीरीज में उनका रोल 30सेकंड का ही था। 

चुम दरांग जब बिग बॉस 18 में आई थीं, तब उन्हें कोई नहीं जानता था। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग कुछ खाल नहीं थी। हालांकि, इस शो का हिस्सा बनने के बाद न सिर्फ उनकी  जर्नी और बेधड़क अंदाज को दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी उनके चाहने वालों की लिस्ट में काफी बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा करणवीर मेहरा के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस को उनकी केमिस्ट्री इतनी पसंद आई कि उन्हें चुमवीर का हैशटैग दे दिया। 

Leave a comment