
akanksha dubey suicide case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बीते दिन आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। वहीं एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में पुलिस जाचं कर रही है इस बीच एक्ट्रेस की मां ने सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर एक्ट्रेस की मौत करने के आरोप लगाए है। वहीं जानकारी के अनुसार, सुसाइड की रात से ही समर गायब है।
दरअसल पुलिससे आकांक्षा की मां ने बताया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर सो से रही थीं। जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है वो रविवार से ही गायब है।
मां ने लगाए समर सिंह पर गंभीर आरोप
आकांक्षा दुबे की मां ने कहा कि समर सिंह अभिनेत्री को प्रताड़ित करता था और समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।
सिंगर समर सिंह पर मुकदमा दर्ज
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
व्हाट्सएप-मैसेंजर चैट की पड़ताल
वहीं पुलिस आकांक्षा के मोबाइल कॉल के अलावा व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट को भी पड़ताल कर सकती है। जांच से यह भी साफ हो सकेगा कि शनिवार रात वह किस जन्मदिन पार्टी में गई थीं। साथ ही वहां क्या हुआ। वहीं पुलिस ने आकांक्षा को होटल छोड़ने आए शख्स को खोज निकाला है। वह युवक वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह और आकांक्षा एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। शनिवार रात आकांक्षा उसे पांडेयपुर में मिली थी और उससे लिफ्ट मांगी थी। इस पर वह उन्हें उनके होटल छोड़ कर चला गया था। फिलहाल, युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।
Leave a comment