Search KhabarFast

Press ESC to close

Prime Focus मचा रहा शेयर बाजार में धमाल, रणबीर कपूर की झोली में भी करोड़ों का मुनाफा!

Prime Focus मचा रहा शेयर बाजार में धमाल, रणबीर कपूर की झोली में भी करोड़ों का मुनाफा!

Prime Focus Share Upper Circuit: सोमवार को शेयर बाजार ने रॉकेट की स्पीड पकड़ी, सेंसेक्स-निफ्टी हवा से बातें कर रहे हैं। इस बीच, प्राइम फोकस का स्टॉक तो गदर मचा रहा है, लगातार दो दिन से 10%का अपर सर्किट लग रहा है, और शेयर 158.37 से उछलकर 174.20 रुपये पर पहुंच गया। 1997 में नमित मल्होत्रा ने इस VFX कंपनी को मुंबई में शुरू किया था, जो अब मल्टीबैगर बन चुकी है। बीते 5 साल में इसने निवेशकों को 348%का तगड़ा रिटर्न दिया, यानी पैसा 4गुना से ज्यादा बढ़ गया। 6 महीने में ही 74%का रिटर्न, और मार्केट कैप 5400करोड़ तक पहुंच गया। इसका 52हफ्ते का हाई 181रुपये है। ये तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।

रणबीर कपूर का मास्टरस्ट्रोक, 15करोड़ से 21.75करोड़

बॉलीवुड के RK यानी रणबीर कपूर ने प्राइम फोकस में ऐसा दांव लगाया कि गेम ही बदल गया। जुलाई में उन्होंने 15करोड़ रुपये लगाकर 120रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 12.5लाख शेयर खरीदे। अब मौजूदा तेजी के साथ इन शेयरों की वैल्यू 21.75करोड़ रुपये हो गई। यानी, सीधे 6.75करोड़ का प्रॉफिट, रणबीर का ये इनवेस्टमेंट तो सॉलिड मूव साबित हुआ। और हां, ये कंपनी उनकी अपकमिंग मूवी 'रामायण' के VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन से भी जुड़ी है। एक्टर, प्रोड्यूसर, और अब स्मार्ट इनवेस्टर – RK तो फुल ऑन फायर पर है।

क्या है प्राइम फोकस का जादू?

प्राइम फोकस का स्टॉक क्यों उड़ रहा है? इसका जवाब है VFX सेक्टर में दबदबा, हॉलीवुड-बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स, और टेक्नोलॉजी का कमाल इसे सुपरहिट बना रहा है। बीते दो दिन में 20% की तेजी, और 5 साल में 348% का रिटर्न – ये स्टॉक निवेशकों के लिए सोने की खान है। रणबीर जैसे स्मार्ट प्लेयर्स इसे भुनाने में लगे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Price Today 22 August 2026: शनिवार को नहीं बदले सोने-चांदी के दाम, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.60 लाख के पार, जानें किस भाव पर मिल रही है चांदी

Gold Silver Price Today 22 August 2026: 22 अगस्त यानी शनिवार को वीकेंड होने की वजह से सोने-चांदी के नए बेंचमार्क रेट जारी नहीं हुए, इसलिए सोने-चांदी की कीमती में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया। शुक्रवार के IBJA क्लोजिंग रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,60,620 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,47,128 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना ₹3,540 और 22 कैरेट सोना ₹3,243 महंगा हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया और यह ₹8,864 की बढ़त के साथ 2,60,100 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में बढ़त, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का रेट

सोने और चांदी की कीमतों में 23 अगस्त 2026 को मामूली बढ़त देखने को मिली है। घरेलू बाजार में सोने के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और स्थानीय मांग का असर पड़ रहा है।

Gold-Silver Rate Today 21 August 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी भी 7 हफ्ते के हाई पर; जानें ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today 21 August 2026: 21 अगस्त को सोने और चांदी के दामों में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जानकारों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी और यूएस ट्रेजरी द्वारा लंबी अवधि की सिक्योरिटीज के बायबैक में बढ़ोतरी के संकेत से सोने की कीमतों को सहारा मिला है। दूसरी ओर, पश्चिम एशिया के तनाव का असर चांदी के बाजार पर भी नजर आ रहा है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 55 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,298 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,43,243 रुपये प्रति किलो था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast