
Elvish Yadav : बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सांप के जहर उपलब्ध कराने और रेप पार्टी के आरोप में फंसे एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने पेश होने का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही पुलिस को गिरफ्तार पांचों आरोपियों की कस्टडी रिमांड मिल सकती है। संभावना जताई जा रही है कि एल्विश यादव को गिरफ्तार आरोपियों के सामने पूछताछ की जा सकती है।
20मिलीलीटर जहर हुए थे बरामद
दरअसल, 3 नवंबर को एल्विश यादव सहित छह लोगों के खिलाफ रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने के लिए वन्यजीव (संरक्षण) कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच कोबरा सहित नौ सांपों को छुड़ाया गया और सांप का 20मिलीलीटर संदिग्ध जहर भी बरामद किया गया।
यूट्यूबर ने आरोपों को बताया निराधार
पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि वो पूरे प्रकरण में एल्विश यादव की भूमिका की जांच कर रहे हैं। वही एल्विश तीन नवंबर को घटनास्थल पर नहीं पाया गया था। दूसरी तरफ, यूट्यूबर ने अपने खिलाफ सभी आरोपों से इनकार कर दिया है और पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही है। यह पूरा मामला पशु अधिकार समूह पीएफए (पीपुल फॉर एनिमल्स) के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
Leave a comment