NEET-PG Result 2026: जिन उम्मीदवारों ने NEET-PG 2026 का पेपर दिया था, उनके लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG का रिजल्ट जारी कर दिया कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read: हिंदी में MBBS का प्रयोग क्यों नहीं चला? करोड़ों खर्च, किताबें छपीं, फिर भी छात्रों ने अंग्रेजी को चुना
बता दें, NEET-PG परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा 339 शहरों में स्थित 1,111 केंद्रों पर 2.73 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई, जिसमें सभी 36 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। हालांकि, जयपुर के सीतापुरा केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा प्रभावित हुई। जिसे 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा आयोजित किया।
NEET PG का रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. NEET PG के रिजल्ट के लिए उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
2. इसके बाद वेबसाइट के Public Notices ऑप्शन को चुनें।
3. इसके बाद NEET PG 2026 के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
4. रिजल्ट PDF फॉर्मेट में होगा।