Search KhabarFast

Press ESC to close

SBI CBO उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत, आवेदन की लास्ट डेट में बदलाव; जानें नई डेडलाइन

SBI CBO उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत, आवेदन की लास्ट डेट में बदलाव; जानें नई डेडलाइन

SBI CBO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026के लिए बड़ी राहत दी है। बैंक ने आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25फरवरी 2026तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आखिरी तारीख 18फरवरी 2026थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया है।

बता दें, यह भर्ती CRPD/CBO/2025-26/18नंबर के तहत जारी की गई है। कुल 2273पदों (2050रेगुलर + 223बैकलॉग) पर भर्ती हो रही है। यह बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा अवसर है, जहां उम्मीदवार विभिन्न सर्किल्स में ऑफिसर के रूप में जॉइन कर सकते हैं।

SBI CBO भर्ती के अपडेटेड

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:29जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि:25फरवरी 2026 (एक्सटेंडेड)
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि:25फरवरी 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा (टेंटेटिव):मार्च 2026

योग्यता और अन्य डिटेल्स

1. शैक्षणिक योग्यता:(किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन, साथ ही कुछ मामलों में बैंकिंग अनुभव की जरूरत हो सकती है (कोरिजेंडम में अपडेट चेक करें)।

2. आयु सीमा:सामान्यतः 21से 30वर्ष (31दिसंबर 2025तक), आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

3. चयन प्रक्रिया:ऑनलाइन टेस्ट + इंटरव्यू।

4. फीस:सामान्य/OBC के लिए ₹750, SC/ST/PwBD के लिए कोई फीस नहीं।

आवेदन कैसे करें?

1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाकर करियर सेक्शन में जाएं।

2. वहां Current Openings में Recruitment of Circle Based Officer पर क्लिक करें।

3. आवेदन लिंक ibpsreg.ibps.in/sbicbonov25पर उपलब्ध है।

4. इसके बाद अपनी सारी पर्सनल जानकारी, दस्तावेज अपलोड करें।

5. आखिर में सबकुछ सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें।

पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है, उनका पुराना फॉर्म वैलिड रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET परीक्षा के नियमों में बदलाव, एक शिफ्ट में होगा एग्जाम; इस चीज के लिए मिलेगा एक्सट्रा टाइम

NEET PG Exams Rules Changes:नीट परीक्ष पेपर लीक होने के बाद सरकार लगातार एक्शन मोड में है। भले ही नीट की परीक्षा दोबारा कराई गई हो लेकिन, जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन 25 जुलाई तक चलाता रहा और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

IBPS Clerk Recruitment 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11,403 पदों के लिए दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन यानी IBPS ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

अंग्रेजी की बाधा होगी दूर, हिंदी में होगी BTech Civil Engineering की पढ़ाई, छात्रों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाले उन छात्रों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें अंग्रेजी भाषा के कारण पढ़ाई में परेशानी होती है। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रतिष्ठित श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने हिंदी माध्यम से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कराने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast