Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, बाजार खुलते ही कीमतों में बड़ी गिरावट

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, बाजार खुलते ही कीमतों में बड़ी गिरावट

Gold Silver Price: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के साथ-साथ सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 2,64,796 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार सुबह यह 2,60,024 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 5,629 रुपये तक टूटकर 2,59,167 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। सुबह करीब 10:15 बजे चांदी 4,260 रुपये की गिरावट के साथ 2,60,536 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

सोने की कीमत 

सोने की कीमत में भी कमजोरी देखने को मिली। 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,59,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,58,598 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1,334 रुपये गिरकर 1,58,213 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सुबह 10:20 बजे यह 1,192 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के दाम कम हुए हैं। बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 380 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है और इसका भाव 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 350 रुपये सस्ता होकर 1,42,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 280 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका भाव 1,16,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट आई है। बाजार जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। 

Also read: भारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, मार्च तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% पहुंची

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 10 September 2026: सोने में गिरावट, चांदी में जोरदार तेजी, देखें नए भाव

Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बाजार खुलने से पहले अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोना गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 47 रुपये की तेजी के साथ 1,55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,54,290 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,443.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 813 अंक टूटा, IT शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast