Search KhabarFast

Press ESC to close

ITR Deadline 2026: ITR भरने वालों के लिए अलर्ट! आखिरी तारीख चूके तो लगेगा ₹5000 का जुर्माना, जानें पूरी डिटेल

ITR Deadline 2026: ITR भरने वालों के लिए अलर्ट! आखिरी तारीख चूके तो लगेगा ₹5000 का जुर्माना, जानें पूरी डिटेल

Income Tax Return 2026: फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) भरने का समय शुरू हो चुका है। करोड़ों टैक्सपेयर्स अपने रिटर्न दाखिल करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी ITR फाइल करने की तैयारी में हैं, तो आखिरी तारीख से पहले अपना काम निपटा लें। नहीं तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। लेकिन उसके लिए आपको इससे जुड़े नियम और जुर्माना जैसी जानकारी का पता होना जरूरी है। 

ITR भरने की आखिरी तारीख

बता दें, सामान्य नौकरीपेशा वाले लोग और ऐसे व्यक्तिगत करदाताओं के लिए, जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है और जिन्हें ITR-1 या ITR-2 भरना होता है, उनके लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।

ITR से जुड़ी अन्य जरूरी तारीखें

1. ITR-3 और ITR-4 (बिज़नेस इनकम - टैक्स ऑडिट वाले करदाता): 31 अक्टूबर 2026

2. जिन बिज़नेस को ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट चाहिए (इंटरनेशनल ट्रांज़ैक्शन के लिए): 30 नवंबर 2026

3. लेट रिटर्न (देरी से): 31 दिसंबर 2026

4. रिवाइज्ड रिटर्न: 31 मार्च 2027

Also read: Today Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में नरमी, चांदी ने भी दिखाया अपना रंग; यहां देखें 19 जून का नया रेट

डेडलाइन मिस करने पर जुर्माना

अब कई बार लोग समय पर ITR दाखिल नहीं भरते, जिसके बाद उन पर जुर्माना लागू हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी यही गलती करते है तो आपको भी भारी भरकम जुर्माना देना पड़ेगा।

1. कुल आय ₹5 लाख से ज्यादा: ₹5,000 का जुर्माना

2. कुल आय ₹5 लाख या कम: ₹1,000 का जुर्माना

समय पर ITR भरने के फायदे

1. टैक्स रिफंड समय से मिल जाता है।

2. बैंक लोन, वीजा और अन्य काम आसानी से हो सकते हैं।

3. AIS में गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है। 

4. कोई जुर्माना और ब्याज़ का भुगतान नहीं करना होता।

5. कुछ लॉस को कैरी फॉरवर्ड और सेट ऑफ करने का एक विशेष लाभ मिलता है।

इसलिए टैक्सपेयर्स को सलाह दी जाती है कि वह आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपना ITR दाखिल कर दें। क्योंकि आखिरी दिनों में सर्वर लोड बढ़ जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Price Today: 06 अगस्त को सोने-चांदी के कीमतें स्थिर या उतार-चढ़ाव जारी? यहां देखें दिल्ली-कोलकाता में क्या हैं नए रेट

06 August Gold-Silver Rate: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज 06 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत भी चढ़कर 2,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। तो चलिए आज के भाव के बारे में जानत है।

2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर लग सकता है चार्ज! सरकार MDR लागू करने पर कर रही विचार

देश में डिजिटल भुगतान करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार 2,000 रुपये से अधिक के बिजनेस (व्यापारियों) को किए जाने वाले UPI भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी लेनदेन शुल्क लगाने पर विचार कर रही है।

दिल्ली में EV पॉलिसी 2.0 का असर! जुलाई में रिकॉर्ड 11,365 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन

दिल्ली सरकार की नई EV Policy 2.0 लागू होने के बाद राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जुलाई 2026 में दिल्ली में कुल 11,365 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो इस साल का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast