Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म! CRPF भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें आवेदन तारीख और वैकेंसी डिटेल्स

सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म! CRPF भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें आवेदन तारीख और वैकेंसी डिटेल्स

CRPF Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपनी सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 8 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) और पायनियर (पुरुष/महिला) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 9,175 पद कांस्टेबल के हैं, जबकि 20 पद पायनियर विंग के लिए अलग से रखे गए हैं। 

यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बता दें, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिसकी आखिरी तारीख 19 मई 2026  है। आवेदन केवल CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

कितनी वैकेंसी हैं

पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 9,096 पद (ट्रेड्समैन सहित) 

महिला उम्मीदवारों के लिए: 79 पद 

कुल: 9,195 पद (ट्रेड्समैन + पायनियर) 

इसके अलावा अलग-अलग ट्रेड्स में भी वैकेंसी उपलब्ध हैं, जैसे ड्राइवर, कुक, कारपेंटर, टेलर, बर्बर, वॉशरमैन, सफाई कर्मचारी, माली, पेंटर, कोबलर आदि। बता दें, राज्य-वार वैकेंसी जारी की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने राज्य का डोमिसाइल प्रमाण-पत्र रखना जरूरी होगा।  

Also read: बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की टेंशन, रिटायरमेंट से पहले शुरू करें ये 5 जरूरी काम

कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं। 

2. इसके बाद होमपेज पर LBO भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें। 

3. फिर खुद को पहले रजिस्टर करें। 

6. इसके बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म में दिए सभी जानकारी को सही तरह से भरें। 

7. इसके बाद फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

योग्यता पात्रता

1. शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)। कुछ ट्रेड्स (जैसे ड्राइवर) में हेवी मोटर वाहन लाइसेंस या आईटीआई/ट्रेड संबंधी सर्टिफिकेट जरूरी।   

2. आयु सीमा:  ड्राइवर पद: 21 से 27 साल और अन्य पद के लिए 18 से 23 साल है। 

चयन प्रक्रिया

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST), कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), ट्रेड/स्किल टेस्ट, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन 

आवेदन शुल्क 

1. सामान्य/OBC/EWS पुरुष:100 

2. SC/ST, सभी महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिक: शून्य

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

EPFO Online Services: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों सदस्यों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब PF खाते में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता का नाम या अन्य बुनियादी विवरणों में गड़बड़ी होने पर कर्मचारी घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

Gold-Silver Price Today: मिडिल-ईस्ट से फिर आई अच्छी खबर, जानें सोने-चांदी के नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जहां एक तरफ सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना फिसलकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बैंक उसके घर की नीलामी तक कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें