CORONA IN DELHI : कोरोना की वजह से दिल्ली के सभी स्कूलों पर इस दिन तक लगा ताला

CORONA IN DELHI :  कोरोना की वजह से दिल्ली के सभी स्कूलों पर इस दिन तक लगा ताला

नई दिल्ली: देश में राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली में कोरोना के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे है. जिसको देखते हुए दिल्ली के डीप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया कि दिल्ली के सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. इससे पहले केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से सभी विधायलों को खोलने का निर्णय दे दिया था. वहीं कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंदकरने का निर्देश दिया.

इससे पहले दिल्ली के मुंख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 5 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था. वहीं केंद्र सरकार ने अनलॉक 5 में 15 अक्टूबर से सभी स्कूलों को खोलने की इजाजत दी थी. इसके साथ केंद्र सरकार ने यह भी कहा थी कि राज्य सरकार यह निर्णय ले सकती है की अभी खोलनों की जरूरत है या नहीं . इसके बाद दिल्ली सरकार ने 31 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्कूलों का बंद करने की घोषणा की.

आपको बता दें कि पिछले 24 घटों में दिल्ली में 2258 नए कोरोना के मामले समाने आए है. इसके साथ 34 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गवा दी है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अबतक 2,87,930 लोग कोरोना की चपेट में आ गए है. इनमें से 2,57,224 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है. वहीं कोरोना की वजह से 5,472 लोगों ने की मौत हो चुकी है.

Leave a comment