
नई दिल्ली: शरीर को चलाने के लिए हमें सभी तरह के पोषक तत्व की जरूरत पड़ती हैं। जिसके लिए लोग तरह-तरह की चीजे खाते हैं। ऐसे में कुछ मास-मच्छी खाकर शरीर को फायदा पहुंचाते हैं तो कुछ ड्राई फ्रूट्स खाकर शरीर की जरूरत पूरा करते हैं। वहीं बात करें सर्दियो में ज्यादा खाया जाने वाला ड्राई फ्रूट्स छुहारे की तो, ये हमारे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों होते है। ये शरीर में वजन कम करने में भी मदद करता हैं।
ऐसे में आइए जानते है रोज छुहारे खाने के क्या फायदे होता है?
करता है वजन घटने में मददत
अगर आप सर्दियो में अपना वजन कम करना चाहते हैं और मीठा खाना नहीं छोड़ सकते हैं तो आप चीनी की जगह छुहारे का इस्तेमाल कर सकते हैं। छुहारे को काटकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब आप इसे चाय या किसी भी चीज में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददत
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो छुहारा आपकी मदद कर सकता है। इसमें पाया जाने वाला ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है। इस अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको सूखे छुहारे खाने से दिक्कत होती है, तो आप उसे भिगोकर भी खा सकते हैं।
कैंसर का खतरा करे कम
रोजाना छुहारा खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। छुहारे में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कुछ बीमारियों जैसे दिल की बीमारी, कैंसर, अल्जाइमर और डायबिटीज के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
डाइजेस्टिव सिस्टम
अगर आपको लूज मोशन की शिकायत है या पेट में बार-बार दर्द होता है तो अपनी डाइट में छुहारे को जरूर शामिल करें। इसमें एंटीडायरियल होते हैं, जो दस्त को रोकने का काम करते हैं।
Leave a comment