
Problems Due To Lack Of Sleep: दुनिया में अधिकत्तर लोगों की खुद से बस एक ही शिकायत होती है, समय पर नींद ना आना। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग इतना प्रेशर लेकर जी रहे हैं कि इससे उनका पूरा जीवन प्रभावित होने लगा है। और खास कर नींद। नींद पूरी ना होने के कई कारण हैं। लेकिन अगर किसी की नींद पूरी नहीं होती है, तो उसका स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। साथ ही नींद पूरी ना होने के कारण आपको ना पढ़ाई में मन लगेगा और ना ही काम में। नींद पूरी नहीं होने के कारण आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगता है। आंखों के नीचे काले घब्बे आना, सिर भारी रहना और चेहरे पर सूजन जैसी परेशानी आपको देखने को मिल जाएगी। इसको दूर और अच्छी दिनचर्या करने के लिए आप 10-3-2-1 फॉर्मूला अपना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है 10-3-2-1 फॉर्मूला?
10 घंटे पहले नहीं करें कैफिन का सेवन
बहुत लोगों को चाय या कॉफी बहुत पसंद होती है। लोग दिनभर में 4-5 बार चाय या कॉफी का सेवन करते हैं। कुछ लोग तो रात के समय भी इन दोनों में से एक का सेवन करते है। हालांकि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि चाय या कॉफी से उनकी नींद प्रभावित होगी। जानकार कहते हैं कि सोने से 10 घंटे पहले हमें कैफिन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये आपके ब्रेन में स्लीप प्रमोटिंग रिसेप्टर को ब्लॉक कर देता है। जिसके कारण सोने में दिक्कतें आती हैं या फिर नींद आने में रुकावट आती है।
3 घंटे पहले कुछ ना खाएं
इस व्यस्त दुनिया में लोगों की दिनचर्या खराब हो चुकी है। लोगों के पास ना खाने का कोई तय समय है और ना ही सोने का। लोग आजकल सोने से पहले खाना खाते हैं। जो स्वास्थ्य और नींद, दोनों के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि ऐसा करने से शरीर में कोर्टिसोल और स्ट्रेस हार्मोन रिलीज हो सकते हैं और साथ ही डाइजेशन पर प्रभाव पड़ सकता है। जिसके कारण नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
2 घंटे पहले ही सारा काम निपटा लें
बहुत से लोग काम को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। कई लोगों को देर रात तक काम करना पसंद होता है। ऐसे में देर रात काम करने से आपका नींद प्रभावित हो सकता है। ऐसे लोगों को एंजाइटी की भी शिकायत हो सकती है। ऐसे में सोने से 2 घंटें पहले ही अपना सारा काम खत्म कर लें।
1 घंटे पहले स्क्रीन से हो जाएं दूर
आज की दुनिया में लोगों की सबसे बड़ी परेशानी स्क्रीन होती है। लोग बेड से उठने और रात में आंख बंद होने तक स्क्रीन का उपयोग करते हैं। जिसका असर सीधा आपके नींद पर पड़ता है। इसलिए जानकार बोलते हैं कि सोने से एक घंटे पहले ही फोन या लैपटॉप को साइड में रख देना चाहिए।
Leave a comment