Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या आप भी केदारनाथ में करना चाहते हैं धार्मिक अनुष्ठान, भागवत कथा से लेकर महाभोग तक के लिए लगेंगे इतने पैसे

क्या आप भी केदारनाथ में करना चाहते हैं धार्मिक अनुष्ठान, भागवत कथा से लेकर महाभोग तक के लिए लगेंगे इतने पैसे

Charm Dham Yatra: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत जल्द होने वाली है। उससे पहले अहम अपडेट सामने आया है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर अपडेट सामने आया है। दरअसल, केदारनाथ-बद्रीनाथ में धार्मिक अनुष्ठान के शुल्क को लेकर जानकारी दी गई है।

बता दें कि बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा और आरती के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। मंदिर समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। जिसके बाद नई दरें तय कर दी गई हैं। हालांकि, दोनों धामों में सामान्य दर्शन पहले की तरह नि:शुल्क ही रहेंगे।        

बद्रीनाथ की नई दरें

बीकेटीसी की ओर से संचालित दोनों धामों में रोज सुबह-शाम विभिन्न प्रकार की पूजा और आरती होती है। जिसमें महाभिषेक, अभिषेक, भोग, अखंज ज्योति और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल है। इन विशेष पूजा में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं को पहले बुकिंग करानी होती है और निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ता है। नए फैसले के तहत ब्रदीनाथ धाम में भागवत कथा कराने के लिए 1 लाख रुपए देने होंगे। वेद और गीता पाठ के लिए 3100 रुपए और आरती के लिए 3000 रुपए देने होंगे। इसके अलावा चांदी आरती के लिए 5100  शुल्क जमा करना होगा।

केदारनाथ धाम के लिए भी दरें जारी

केदारनाथ धाम में भी अलग-अलग प्रकार का अनुष्ठान होता है। जिसमें लघु रुद्राभिषेक, महाभिषेक, शिव सहस्त्रनाम और दिनभर की पूजा जैसी धार्मिक क्रियाएं शामिल हैं। नई दर के तहत लघु रुद्राभिषेक की राशि बढ़ाकर 7100 रुपए कर दी गई है। महाभिषेक के लिए अब 11,500 रुपए देने होंगे। वहीं, रुद्राभिषेक 7500 रुपए में होगा। इसके अलावा दिनभर की पूजा राशि 51,000 रुपए कर दी गई है।  शिव सहस्त्रनाम के लिए 2500 रुपए देने होंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast