
नई दिल्ली: देशभर में लोग दिवाली की तैयारियों में जुटे हुए है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है। भारत के हर भर में दिवाली को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग अपने घरों को दीपक से सजाते हैय़ बच्चे पटाखे जलाते है। सूरज ढलने के बाद मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली को दीप उत्सव भी कहा जाता है। दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।वहीं दिवाली से पहले ही आप अगर ये काम करेंगे तो आपके घर दिवाली के दिन मां लक्ष्मी वास करेंगी।
दिवाली से पहले करें ये काम
स्वास्तिक का चिह्न- सबसे पहले दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाएं। इससे घर में बरकत होती है और घर से नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी का सीधा आशीर्वाद मिलता है।
घर को साफ-सुथरा रखें- दिवाली से पहले हर घर की सफाई की जाती है। लेकिन कई बार लोग आलस कर लेते है। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि मां लक्ष्मी साफ –सुथरे घरों में ही वास करते है। इसलिए दिवाली से पहले आप अपने घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए।
फूलों से सजाएं घर- दिवाली के दिन घर को फूलों से सजाना चाहिए। हालांकि कई लोग नकली फूलों का इस्तेमाल करते है जो नहीं करना चाहिए। फूल घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और मां लक्ष्मी को फूल बहुत पसंद है।
घर में लगाएं माता रानी के पद चिन्ह- वास्तु के अनुसार दिवाली पर माता रानी के पद चिन्ह भी बेहद शुभ माने जाते हैं। साथ ही अगर घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश के पद चिन्हों का भी इस्तेमाल किया जाए तो घर की सारी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
घर लाएं चांदी का सिक्का- आपने अक्सर देखा होगा कि दिवाली के दिन लोग चांदी के सिक्का घर लाते है। इससे घर में पैदा हुई आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है। जिससे रात में पूजा करते समय रखा जाता है। चांदी का सिक्का लाना भी शुभ माना जाता है। घर में सिर्फ बरकत ही होगी।
Leave a comment