इन पत्तों के सेवन से सेहत को होते है जबरदस्त फायदे, जाने किस तरह करें उपयोग

इन पत्तों के सेवन से सेहत को होते है जबरदस्त फायदे, जाने किस तरह करें उपयोग

नई दिल्ली: धरती पर अनेकों पेड़-पौधे ऐसे है जिनकी पत्तियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इन्हें आयुर्वेद में भी कई औषधि के रूप मे उपयोग मे लाया जाता है। इन पेड़-पौधों में नीम, बेल, सदाबहार, पान के पत्ते आदि शामिल है। ये सभी कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचाते है। इनमें पेड़-पौधों के पत्तों में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते है,जो कई रोगों से बचाव करते है। इसलिए आज हम आपको इससे जूड़े कुछ फायदों के बारे में बताने वाले है।

बेल की पत्तियां यूं पहुंचाती हैं सेहत को लाभ

बता दें कि, बेल का शरबत तो आप गर्मी के दिनों में पीते होंगे, लेकिन इसकी पत्तियों का इस्तेमाल शायद ही कभी किया होगा। बेल की पत्तियां भी फल की ही तरह लाभदायक होती हैं। इसमें कई तरह के औषधीय गुण छिपे होते हैं। इसके पत्तों में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल गुम मौजूद होते हैं। इसकी पत्तियों के सेवन से आप कई तरह के रोगों से बचे रह सकते हैं। पाचन संबंधित समस्या हो, पेट में कोई गड़बड़ी हो, पेट में कीड़े होने से दर्द हो रहा हो, तो बेल की पत्तियां आपके काम आ सकती हैं। इतना ही नहीं, दस्त लगने पर भी इन पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। 

सदाबहार के फूल से होते है ये फायदे

सदाबहार के फूल (Sadabahar or periwinkle) आपको हर जगह खिले हुए दिख जाएंगे। कई लोग अपने घरों में भी यह फूल लगाते हैं। पर्पल रंग का ये छोटा सा फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। लेकिन, इसकी पत्तियां कितनी फायदेमंद होती हैं, बहुत कम लोग ही जानते होंगे। सदाबहार की पत्तियां डायबिटीज, कैंसर, गले में इंफेक्शन जैसी समस्याओं के होने की संभावना को कम कर सकती हैं। इसमें मौजूद तत्व शरीर में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पान के पत्तों का सेवन

पान का सेवन कुछ लोग हर दिन करते हैं, तो कुछ कभी-कभार पार्टी-फंक्शन, रेस्तरां में खाना खाने के बाद करते हैं। पान के पत्तों (betel leaves) का इस्तेमाल पूजा में चढ़ाने के लिए भी किया जाता है। यह कई तरह की शारीरिक समस्याओं, जैसे सिरदर्द, घाव, खांसी, सर्दी-जुकाम, स्तनों में सूजन आदि समस्याओं को दूर कर सकता है। घाव नहीं भर रहा है, तो उस जगह पर पान के पत्ते को बांध दें। घाव भर जाएगा। खांसी की समस्या परेशान कर रही है, तो पान के पत्ते को पीसकर उसका रस निकालें। इसमें आप शहद मिलाएं और खाएं। (डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी बातें सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है।

Leave a comment