
नई दिल्ली: गर्मियों के समय में सबसे ज्यादा खाए जाने वाला फल तरबूज होता है। एक तरफ इस फल में 90%पानी की मात्रा होती है। दूसरी तरफ इस फल को खाने से कई फायदे भी मिलते हैं। आमतौर पर बाजारों में लाल रंग का तरबूज आसानी से मिल जाता है लेकिन आज हम आपको पीले रंग के तरबूज के बारे में बताने वाले हैं। जिसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। स्वाद के साथ सेहत पर भी कमाल का असर दिखाता है।
पीला तरबूज का भाव
लाल तरबूज की अपेक्षा पीला तरबूज तीन गुना तक महंगा मिलता है। अमूमन लाल तरबूज का भाव 15-20रुपए प्रति किलो होता है। वहीं, पीले तरबूज का भाव 45-50रुपए प्रति किलो होता है। वही हर साल पहले पीले तरबूज की खेती पहली बार अफ्रीका में की गई थी। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि फल की खेती प्राकृतिक क्रॉस ब्रीडिंग के माध्यम से की गई है। भारत ने भी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश कुछ क्षेत्रों में इसकी खेती की जाती है।
पीले तरबूज के फायदे
पीले रंग के तरबूज में पोटेशियम सहित कुछ खनिज भी होते हैं, जो शरीर में द्रव के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति करता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
पीला तरबूज गैस, अपच, उल्टी, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्यों के लिए भी रामबाण है। इससे खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और पाचन संबंधी रोग भी ठीक करता है।
Leave a comment