Search KhabarFast

Press ESC to close

Dharmendra Death: अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, देशभर में शोक की लहर

Dharmendra Death: अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, देशभर में शोक की लहर

Dharmendra Death: हिंदी सिनेमा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में के निधन हो गया। ही-मैन के नाम से फेमस एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती भी थे। इसके बाद उन्हें घर लाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था और अब उनका निधन हो गया है। फिलहाल, परिवार की ओर से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुए थे एडमिट

धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उन्हें 31 अक्टूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई। उनका पूरा परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा। हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल और अभय देओल सभी हॉस्पिटल में उनका हाल लेने पहुंचे थे।

निधन के बाद ये फिल्म होगी रिलीज

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म भी इसी साल रिलीज होने वाली है। वह, फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast