Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana HTET: हरियाणा में HTET परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

Haryana HTET: हरियाणा में HTET परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

Haryana HTET Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 13 और 14 जून की बजाय 4 और 5 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह फैसला हाल ही में बोर्ड के नए चेयरमैन बने शंकर धुप्पड़ ने लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को HTET परीक्षा की तारीखों की घोषणा की थी। उस समय परीक्षा 13 और 14 जून को प्रस्तावित थी। हालांकि बाद में चेयरमैन पद में बदलाव हुआ और 27 मई को शंकर धुप्पड़ ने पदभार संभाला।

छात्रों की शिकायतों के बाद लिया गया फैसला

बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने बताया कि पिछले तीन दिनों में बोर्ड को सैकड़ों ई-मेल और फोन कॉल प्राप्त हुए। इसके अलावा कई छात्र संगठनों ने भी ज्ञापन देकर परीक्षा तिथि बदलने की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का कहना था कि जून की भीषण गर्मी में परीक्षा देना कठिन होगा। साथ ही 14 जून को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा भी निर्धारित थी, जिससे दोनों परीक्षाओं की तारीखों में टकराव हो रहा था।

2.45 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि सभी परिस्थितियों और अभ्यर्थियों की मांगों को देखते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अब HTET-2025 परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित होगी।

इस फैसले के बाद करीब 2.45 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार लगभग 20 दिन और बढ़ गया है। हालांकि छात्रों को उम्मीद है कि नई तारीखों से उन्हें तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast